मंगला आरती से खाटूश्याम के उत्सव की हुई शुरूआत, भजन-संध्या भक्ति की बही वयार, शुक्रवार को होगा बाबा का भंडारा

हाथरस। हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे का बृहस्पतिवार को दो दिवसीय जन्मोत्सव मंगला आरती के साथ आरंभ हो गया। देव प्रबोधनी (देवोत्थान) एकादशी को जन्मे खाटूश्याम बाबा का ब्रजद्वार की द्वार देहरी में भी जन्मोत्सव की धूम शुरू हो गई। दो दिवसीय जन्मोत्सव के मुताबिक बृहस्पतिवार को खाटूश्याम बाबा की सुबह मंगला आरती से ही भक्तों का उमड़ना नथाराम मार्ग स्थित मंदिर श्री खाटूश्याम में आरंभ हो गया था। सेवायत आशीष गौड़ व राहुल गौड़ ने बताया कि सुबह श्रृंगार आरती के बाद भक्तों जत्थे के जत्थे उमड़ रहे थे। भक्तों की इस श्रृंखला में सासनी, सादाबाद, सहपऊ, चंदपा, सिकंदराराव, खैर,  अलीगढ़ के अलावा और भी दूरदराज के क्षेत्रों से भक्तों की हाजरी लग रही थी। उन्होंने बताया कि श्रृंगार आरती बाद जब बाबा सायंकालीन फूलबंगला दर्शनों के लिए पट खुले तो मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय बाबा श्याम प्यारे की जय घोषों गुंजायमान हो उठा।


इधर, सायं 7 बजे रुई की मंडी स्थित मंदिर ठा. श्री कन्हैयालाल जी महाराज से बाबा की निशान यात्रा आरंभ हुई जो नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, घास मंडी, चिंताहरण मार्ग आदि मार्गों के बाद ओवरब्रज रामसेतु से होते हुए खाटूश्याम मंदिर पहुँच कर एक भव्य भजन-संध्या में परिवर्तित हो गई। देर रात तक मंदिर भवन में राधाकृष्ण, सीताराम और बाबा खाटूश्याम के भजनों की गूंज गुंजायमान होती रही।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1