संविधान दिवस के मौके पर कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

सासनी। भारतीय संविधान दिवस पर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों सहित शपथ लेकर भारतीय संविधान के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

रविवार को संविधान दिवस के मौके पर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों को संविधान का अक्षरसः अनुपालन की शपथ दिलाई गई।


मौके पर भारतीय संविधान के रचयिता डा. भीमराव अंबेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केशवदत्तल शर्मा ने थाना के सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान के अनुरूप सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।  प्रभारी निरीक्षक ने संविधान दिवस के बारे मे बताते हुए कहा कि आज के दिन यथार्थ 26 नवम्बर 1949 को डॉ भीमराव अम्बेडकर के देखरेख मे भारतीय संविधान तैयार हुआ था,  जिसे राष्ट्र को समर्पित किया गया था।  इसे लिखने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे,  इस संविधान को देश मे पहली बार 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। आज के दिन डॉ भीमराव राव अम्बेडकर के योगदान को याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिए देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1