सासनी में स्काउट गाइड ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सासनी। सासनी स्काउट दल एवं संविलियन विद्यालय समामई गाइड कंपनी की गाइड एवं अन्य इंटर कॉलेज एवं परिषदीय विद्यालयों के स्काउट गाइड ने सम्मिलित रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जो कस्बा के विभिन्नी मार्गों से होते हुए पुन: के एल जैन इंटर कालेज पहुंची, जहां पर रैली का समापन किया गया।

रविवार को स्काउट गाइड की मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम लवगीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। के एल जैन में चल रहे स्काउट गाइड के तृतीय सोपान के स्काउट गाइड रैली डीओसी स्काउट धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली सासनी मुख्य बाजार से होते हुए कन्या इंटर कॉलेज मोहल्ला् विष्णुपुरी से आगरा अलीगढ राजमार्ग पर पर होकर के एल जैन इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। स्काउट गाइड ने स्लोगन पट्टिकाओं के माध्यम से अठारह वर्ष की युवाओं को वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। तथा बूथ लेवल अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने नगर वासियों को बताया कि इस समय संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है, इसके अंतर्गत आप अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने वोटर कार्ड की विसंगतियों को दूर करा सकते हैं। जागरूकता रैली में दीपक जैन, राजकुमारी, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, अनुपम, प्रेमपाल सिंह, दीपक शर्मा, पीयूष, मनीष, श्वेता इशरत आदि का विषेश सहयोग रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1