Top News

धूमधाम से मनाया गया वाष्र्णेय पेंशनर्स समिति का वार्षिक अधिवेशन

हाथरस। वाष्र्णेय पेंशनर्स समिति का नवम वार्षिक अधिवेशन घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक डॉ. हरिओम प्रकाश वार्ष्णेय, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं अध्यक्ष रमेश मधुर ने कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप एवं माल्यार्पण करके किया गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा सतीश शंकर वाष्र्णेय, किशनलाल गुप्ता एवं लक्ष्मीचंद्र वाष्र्णेय का फूल माला पहनाकर  व शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र एवं भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार गुप्त ने वर्ष 2023 में समिति द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों से सभी सदस्यों को अवगत कराया।
समिति के संरक्षक डॉ. हरिओम प्रकाश वाष्र्णेय एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने समिति द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा एवं सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रमेश मधुर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। अधिवेशन की अध्यक्षता रमेश मधुर एवं संचालन अशोक कुमार गुप्त द्वारा किया गया।
अधिवेशन में ओपी गुप्ता, विनोद चंद्र गुप्ता, हजारीलाल वाष्र्णेय, सत्य प्रकाश गुप्ता, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, बालकिशन गुप्त, सत्यदेव गुप्ता, जगदीश चंद्र गुप्ता, मूलचंद वाष्र्णेय, भगवान स्वरूप गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, डॉ. मिथिलेश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, बीना भारती, राधेश्याम हिमांशु, सतीश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र वाष्र्णेय, प्रदीप कुमार वाष्र्णेय आदि तमाम वाष्र्णेय बंधु मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने