वीडियो खबर देखने के लिए इस लिंक को टच करें
सिकंदराराव। नगर में आज मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य हिन्दुत्व निष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मिलकर गोपाष्टमी के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना की और गुड़ का मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसी बीच गोपालकों को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह स्वरुप गौ माता का छवि चित्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने कहा कि गायों की सेवा करने से तन मन दोनों शुद्ध होते हैं। उन्होंने सभी सनातनियों से अपील करते हुए कहा कि गौ माता सबको पालनी चाहिए तथा गौ अर्क एवं गाय के दूध से बनने वाली मिष्ठान को भी ग्रहण करना चाहिए।
वहीं विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना ने बताया कि गौ माता के अंदर सभी 33 कोटि के देवी देवता वास करते हैं। वर्तमान में गौ माता की सेवा ही वास्तविकता में भगवान की सेवा एवं आराधना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरक्षक समस्त हिंदू संगठन विपिन लाल, प्रदीप मुद्गल "कल्लू बिधायक", आयुष मुद्गल, मुकुल गुप्ता पूर्व सभासद, शशांक वैश्य, नीरू यादव, उदय प्रताप सिंह, अनु सैनी, पवन वाष्र्णेय, अखिल वार्ष्णेय, सत्येंद्र बघेल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे I







एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।