सासनी। पुलिस चौकी श्री हनुमान जी क्षेत्र में गांव ममौता के रेलवे पुल के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गईं। जिससे बाइक सवार तथा पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पुनीत पुत्र हरिकिशन निवासी भाकरी एहवासी नीतू पत्नी लाक्ष्मन शर्मा तथा योगेन्द्र शर्मा बाइक पर सवार होकर किसी काम से सासनी आए थे। जो काम समाप्त करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे।बताते हैं कि जैसे ही वह गांव ममौता स्थित रेलवे पुल के निकट पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही एक बाइक टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जमीन पर गिरकर घायल हो गये, तथा बाइक पर पीछे बैठी महिला भी घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।