हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक सरस्वती विद्या मंदिर आगरा मार्ग पर हुई। विश्व कल्याण एवं मानव जीवन की रक्षा हेतु गाय की उपयोगिता को लेकर मथुरा के परखम में बन रहे विश्व के सबसे बड़े गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का 28 नबम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत लोकार्पण करेंगें। लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिये हाथरस से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 28 नंबर को परखम जाएंगे।
समन्वय बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुये विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की ओर लौटना है। यदि राष्ट्र सेवा का अवसर हमारे जीवन मे किसी प्रकार मिलता है तो यह हमारे जीवन के लिये सौभाग्य है। समाज मे भ्रांतियां फैलाकर हिन्दू समाज को तोड़ने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नही होंगे। हम अपनी संस्कृति, सनातन एवं हिन्दू समाज के एकजुटता से सम्पूर्ण विश्व कल्याण का कार्य कर रहे है। गौ माता के जीवन से मानव समाज के कल्याण की इस परिकल्पना को परखम में बन रहे दीनदयाल गौ विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र से पूरा करने का शुभारम्भ हो रहा है। अनुसंधान केंद्र का पूरा निर्माण समाज के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें समाज का कोई भी व्यक्ति, कोई भी दानदाता सहयोग राशि के रूप में अपना सहयोग दे सकते हैं। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र में दान देने के लिए जिले की संग्रह टोली भी बनाई गई है। ऑनलाइन या चेक के माध्यम से दान किया जा सकता है।
समन्वय बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता प्रान्त कार्यवाह राजकुमार ने कहा कि गाय हमारी प्रकृति संस्कृति और जीवन के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है इसलिये हम भारतवासी गौमाता कहते है। भारतीय शास्त्रों में गाय के महत्व का वर्णन किया गया। मानव समाज के लिए गाय की उपयोगिता और मानव के लिए जीवन रक्षा कैसे हो सकती है? इस पर निर्माणाधीन दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र पर अनुसंधान किया जायेगा। यहां वैज्ञानिकों द्वारा गाय के दूध, घी के अलावा गाय के मूत्र, गोबर, लार आदि पर अनुसंधान किया जायेगा।
अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र में विश्व स्तरीय निर्माण एवं गायों का संवर्धन और उसका प्रशिक्षण भी किया जायेगा। भविष्य में ऐसे अनुसंधान केंद्र खोलने की योजना भी है। इस पुण्य अवसर पर सभी लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचे। लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिये हाथरस से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 28 नंबर को परखम जाएंगे। सभी तहसीलों में मुख्य स्थानों परर बसे लगाई जायेगी। खंड एवं मंडल पर भी बसों की व्यवस्था की जा रही है। समन्वय बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।