सेंट जॉन्स स्कूल में किड्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को बांटे गये पुरस्कार

हाथरस। सेंट जॉन्स स्कूल मोहनगंज घण्टाघर पर आज किड्स स्पोर्ट्स में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया। पुरूस्कार पाकर बच्चे बेहद गदगद नजर आए। प्रतियोगिताओं में नर्सरी में किड्स साईकिल रेस में वेदिका गुप्ता ने प्रथम, काव्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा चिन्मय वाष््र्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । फ्रॉग रेस में माधव वर्मा ने प्रथम,  परी ने द्वितीय तथा भानु बागड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एल.के.जी. में मंकी वॉक में ध्रुव शर्मा ने प्रथम, वेदांश भारद्वाज ने द्वितीय तथा प्रथम वाष््र्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । यू.के.जी. में म्यूजिकल चेयर में हर्ष जादौन ने प्रथम, पूर्वी शर्मा ने द्वितीय तथा हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगितायंे जैसे क्लोज आई रन रेस, थ्री लेग्ड रेस, बॉल थ्रो रेस व अन्य फन गेम आयोजित किये गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह हमें स्वस्थ रखने व दिमाग की क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में विपिन सिंह, मेघना अग्रवाल, रेखा दत्त, कशिश वाष्र्णेय, रितिका कुलश्रेष्ठ, दिव्यांशी वर्मा, सुनीता वर्मा, साधना सिंह एवं सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1