ई-रिक्शा- शोरुम का चोरों ने तोडा जंगला हजारों की चोरी

सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित जैन पेट्रोल पंप के निकट ई-रिक्शाल शोरूम को निशाना बनाते हुए उसका जंगला तोडकर प्रवेश कर गये और वहां रखे हजारों रुपये की बैटरी, चार्जर आदि चोरी कर ले गये। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में पुलिस से की है।


बुधवार को कोतवाली में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देते हुए मुहल्लाि बारहसैनी निवासी  मोहित गुप्ता  पुत्र किशन मुरारी गुप्ता‍ ने कहा है कि जैन पेट्रोल पंप के निकट वह केशव एंटरप्राईजेज के नाम से ई-रिक्शाा का कार्र करता है। पीडित ने कहा है कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान को काम समाप्त होने के बाद भली-भांति ताला लगाकर घर चला गया।


इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान की छत पर चढकर जंगला तोडकर प्रवेश कर गये और उसमें खडे ई-रिक्शार की  बैटरी, चार्जर, एलईडी व गल्ले में रखे दस हजार रुपये की नगदी चेारी कर ले गये। पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से चोरी गये माल की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1