अज्ञात कारणों से धू-धू कर जली कार

सासनी। मोहल्लाी विष्णु पुरी में एक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये और मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पाया। 


बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बिर्रा निवासी प्रयांशु पुत्र राकेश शर्मा की डिजायर कार को मोहल्ला ब्राह्मनपुरी  निवासी पंकज गुप्ता पुत्र कांता प्रसाद गुप्ता ने खरीद लिया था । बताते हैं कि वही स्विफ्ट डिजायर कार देर रात  पथवारी मंदिर के पास खड़ी थी। जिसमें अचानक आग लग गई। थोडी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। इसकी जानकारी जब पड़ोसियों हुई तो कार मालिक को घटना की सूचना दी कार स्वापमी को दी। घटना की सूचना पाते ही कार स्वाामी मौके पर पहुंचा। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने घरों की समरसिवल के पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1