सिकंदराराव। रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट मेरठ से एक कार कानपुर की तरफ जा रही थी। जब कार सिकंदराराव रेलवे क्रॉसिंग से होती हुई निकली तो पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए। वहीं सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पहुंच गई। हादसे में किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।