अंग्रेजो के जमाने की कोतवाली का काया कल्प के मरम्मतीकरण के कार्य के बाद डीएम व एसपी ने किया लोकापर्ण

हसायन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंग्रेजो के जमाने में बनवाई गई सौ साल पुरानी कोतवाली के जर्जर होने के बाद जनता के सहयोग से अंग्रेजो की जमाने की कोतवाली का काया कल्प के मरम्मतीकरण के कार्य के बाद शनिवार को शनि अमावस्या के दौरान कोतवाली के शिव मंदिर में पंडित कृष्ण मुरारी दीक्षित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया गया।कोतवाली की मरम्मतीकरण के कार्य कराए जाने के बाद जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य व पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने कोतवाली का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर डीएम व एसपी ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना समाज में फैल रही कुरीतियो पर रोक लगा पाना भी पुलिस के लिए असंभव है।जनता के द्वारा कोतवाली में कराए गए बिकास कार्य से यह तो पता चल गया कि क्षेत्र की जनता कोतवाली पुलिस से कितना स्नेह रखती है।इस मौके पर सीओ आशीष प्रताप,एसपी पीआरओ व तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रबीण कुमार सिंह चैहान, कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार, सिकन्द्राराऊ कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा, जरेरा चैकी प्रभारी संजय राघव, सलेमपुर चैकी प्रभारी हेमंत राघव, जितेन्द्र सिंह चैहान, मुनेश कुमार, प्रमोद कुमार बघेल, अनुराग कुमार, तेजेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग कुशवाहा, सत्यम चैधरी, जतिन कुमार त्यागी, जुगेन्द्र सिंह राघव, किरनपाल सिंह,शीलेश कुमार,सुशील कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी व होमगार्ड मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1