हसायन। कस्बा के मौहल्ला अहीरान में तीन सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुई घर में घुसकर गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की नीयत से महिलाओ को गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने के मामलें में कोतवाली पुलिस के द्वारा पहले तो घटना की रिपोर्ट दर्ज किए जाने में आनाकानी करते हुए एसपी जयप्रकाश से शिकायत किए जाने के नौवे दिन घटना की रिपोर्ट सात लोगो केे खिलाफ दर्ज करते हुए भी पुलिस ने रिपोर्ट में 452, 323,504,506 के तहत ही रिपोर्ट दर्ज कर इति श्री कर ली।इस सबंध में कस्बा के मौहल्ला अहीरान निवासी दिव्यांग लक्षमण उर्फ लल्लूराम पुत्र बिशंभर सिंह ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत व सांठगांठ किए जाने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में चार लोगो से ज्यादा आरोपियो की संख्या होने के कारण धारा147,148,149 व जानलेवा हमला किए जाने की धारा 307 व गंभीर चोट होने केे बाद भी धारा 324 का उल्लेख रिपोर्ट में न किए जाने पर पीडित परिवार काफी परेशान है।दिव्यांग लक्ष्मण सिंह उर्फ लल्लूराम ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के दबंग लोगो से इस मामलें को दबाने के लिए मोटी रकम ले लिए जाने के कारण पुलिस किसी भी धारा को नही बढा रही है।दिव्यांग ने इस मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद भी नही बढाई गई धारा, दिव्यांग करेगा एसपी सें पुलिस की शिकायत
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।