हसायन। कस्बा व देहात क्षेत्र के प्राइबेट स्कूलो में ठंड के मौसम में भी स्कूल संचालको के द्वारा अबैध रूप से बिना परिमिट के स्कूली बाहनो के चलाए जाने संबधी खबर हमारा हाथरस में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सहायक संभागीय परिवहन चैकिंग अधिकारी लालाराम के द्वारा कस्बा व देहात क्षेत्र में धडल्ले से बिना परमिट चल रहे स्कूली बाहनो को पकडने के लिए छापेमार अभियान चलाया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम के आने के बाद कस्बा व देहात क्षेत्र के अबैध स्कूली बाहन संचालको में हडकंप मच गया।एआरटीओ के छापेमार टीम आने केे बाद कस्बा व देहात क्षेत्र में चलने बाले अबैध डग्ग्ेामार बाहन संचालक भी अपने बाहनो को इधर उधर लेकर भाग गए।इस सबंध में एआरटीओ चैकिंग लालाराम ने बताया कि अबैध स्कूली बाहनो के छापेमारी व धरपकड के लिए कस्बा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाएगा।उन्होने बताया कि अगर छापेमारी के दौरान स्कूली बाहनो पर परिमिट नही मिला तो कडी कार्यवाही की जाएगी।
एआरटीओ ने चलाया चैकिंग अभियान मची भगदड
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।