4 पक्षकारों के बीच दहेज के मुकद्दमें में समझा-बुझाकर कराया गया सुलह समझौता

हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला सुलह-समझौता केन्द्र(मीडियेशन केन्द्र) हाथरस में 04 पक्षकारों के बीच दहेज के मुकद्दमें में विपिन कुमार उर्फ रमाकान्त निवासी न्यू रामनगर कालौनी लाइन साइड हुमा कांटे के सामने मथुरा रोड, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस बनाम् श्रीमती पूनम निवासी जयसिंहपुरा राधेश्याम कालौनी मुर्गी फार्म के पास थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा, व हुकीमुद्दीन निवासी कचैरा थाना सिकन्दराराव बनाम् रूबीना आदि निवासी ग्राम पवेसरा थाना राया जिला मथुरा, सम्बन्धित मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस से सम्बन्धित पत्रावलियों में पक्षों के मध्य अच्छी तरह समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया। चारों पक्षकार राजीनामा से सन्तुष्ठ होकर खुशी-खुशी अपने घर जिला सुलह समझौता केन्द्र से गये तथा अपना मुकद्दमा सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराने को सहमत हुये। चारों पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर सम्बन्धित पत्रावली को सम्बन्धित मा0 न्यायालय को सुलह-समझौता के आधार पर समाप्त करने हेतु वापस किया गया। सुलह समझौता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के वरिष्ठ सदस्या/सदस्य श्रीमती मधुवाला विमल, व श्री रमेश चन्द्र वर्मा एड0 के द्वारा कराया गया, जो सफल रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1