ग्रामीण कर रहे पिछले काफी दिनो से जलभराव को दूर कराए जाने की मांग
हाथरस/हसायन।आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर चुकी नगर पंचायत इन दिनो किसी नरक पंचायत से कम नही लग रही है।नगर पंचायत को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने नगर पंचायत का आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया जा चुका है।कस्बा के मौहल्ला अहीरान स्थित सिकतरा महासिंहपुर मार्ग पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन बेदवती माहौर की लालफीताशाही के कारण नगर के गली मौहल्लो का गंदा पानी भरा हुआ है।सिकतरा मार्ग से दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगो को इस कीचड युक्त गंदे पानी में होकर गुजरने को मजबूरा होना पड रहा है।मगर अभी तक किसी भी अधिकारी के द्वारा इस जलभराव की समस्या को दूर कराने की फुर्सत नही मिल पाई है।कस्बा के मौहल्ला अहीरान स्थित सिकतरा मार्ग पर एक इत्र कोठी के अलावा घरो का गंदा पानी सडक पर हिलोरो मारने के साथ एक किसान के सरसो के खेत के साथ शमशान घाट में भी भरता जा रहा है।सोमवार को क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी ठा.युधिष्ठर सिंह राना के नेतृत्व में क्षेत्र केे गांव गोपालपुर, नगला शेखा, सिकतरा, श्री नगर, नगला दली, नगला आल, ज्ञानपुर, निजामतपुर, हैथारघुनाथपुर, खुशालगढ के ग्रामीणो ने नगर पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कई माह से इस मार्ग पर जलभराव ही समस्या है।
मगर नगर पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक समस्या को दूर नही कराया गया।ठा.युधिष्ठर सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत हसायन नगर पंचायत न होकर सिर्फ आदर्श नरक पंचायत बनकर रह गई है।इस सबंध में उपजिलाधिकारी अंजुम बी का कहना है कि वह जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए नगर पंचायत व ब्लाक अधिकारियों को अबगत कराकर निर्देश दे चुकी है।जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।वही ईओ डाॅ बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सिकतरा मार्ग पर हो रहे जलभराव कीर जानकारी उहे मिल चुकी है।वह जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने के लिए पुलिस से सहायता लेकर हल कराने का प्रयास करेगे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।