खारे पानी की समस्या को भगवान भरोसे ग्रामीण फिर बैठे अनशन पर

            आखरी सांस तक करते रहेगे प्रदर्शन, कब तक नही होगी मांग पूरी             
हाथरस/हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव महासिंहपुर के माजरा नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेेकर ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के बाहर पंडाल लगाकर आमरण अनशन के दौरान धरना प्रदर्शन से पूर्व धरना स्थल पर हवन यज्ञ कर शासन प्रशासन के द्वारा किए गए झूठे बायदे से निराश होने के बाद ग्रामीणों ने यवा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में खारे पानी की समस्या के समाधान करने के लिए एकम बार फिर से जनांदोलन छेडते हुए भगवान की शरण में जाने तक का ग्रामीणों ने फैसला कर लिया है।
गांव नगलामया के मुख्य अनशनकर्ता चन्द्रपाल सिंह के साथ गांव के सभी धर्म व समाज के लोगो ने कंधे से कंधा मिलाकर खारे पानी की समस्या के समाधान न हो जाने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही कराया गया।तो ग्रामीण अन्न व जल का त्याग करते हुए भगबान की शरण में जाने के लिए अनशन पर ही बैठे रहेगे।ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी सहित तमात अधिकारियों ने पूर्व में आमरण अनशन तुडवाकर यह आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या के समाधान के लिए वह शासन तक जाएगे।
मगर जिलाधिकारी व शासन के मुखिया सहित तमाम नेता भी उन्हे बेवकूफ समझकर उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए आज कल करते रहे है।ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा।तब तक वह लडते रहेगे।अनशन स्थल पर चन्द्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, मंगलदेब सिंह, मनवीर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, बिक्रांत सिंह, पंकज सिंह, हरप्रसाद सिंह,भानु प्रताप सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1