हाथरस/हसायन।कस्बा के मुख्य बाजार में दुकानो के बाहर लगे हुए अबैध अतिक्रमण के चलते नगला रति के सलेेमपुर औद्योगिक भारत पैट्रोलियम प्लांट के बाहनो के बाजार में होकर निकलते रहने के कारण कस्बा के दुकानदार व राहगीरो के साथ छोटे बाहन चालको को भी काफी परेशानी का सामना करना पडता है।सोमवार की शाम को दो बजे के लगभग कस्बा के मुख्य बाजार में जाम लगने से राहगीर व दुकानदारों के साथ स्कूली छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पडा।कस्बा में एक साल पूर्व नगर पंचायत की तत्कालीन ईओ रमा दुबे के द्वारा तत्कालीन एसडीएम एके सिंह ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अभियान चलाकर बाजार से टीन शेड व अतिक्रमण को हटवाया था।मगर उस अतिक्रमण अभियान के बाद से धीरे धीरे बाजार में फिर अतिक्रमण बढने लगा।कस्बा में होकर जाने बाले बडे बाहनों के चलते हर समय जाम की स्थिति जिले के तालाब चैराहे जैसी हो जाती है।कस्बा में जाम लगने के बाद राहगीरो को काफी परेशानी उठानी पडती है।सोमवार को बाजार में दो बजे से चार साढे चार बजे तक जाम लगा रहा।कोतवाली के होमगार्डो ने जैसे तैसे जाम को खुलवाया।
बाजार में जाम लगने से राहगीर व दुकानदार रहे परेशान
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।