
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन शहरी निगरानी समिति की बैठक कलेक्टेट सभागार में सांसद राजेश दिवाकर की अध्याक्षता में की गई। बैठक के दौरान सभासदगणों ने नगर पालिका से सम्बन्धित समस्याओं को उठाया। जिसके तहत सभासद निसांत उपाध्याय ने जनपद के बन्दरों के पकडने की समस्या, अमृत योजना की वास्तविक प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिस पर अधीशासी अधिकारी नगर पालिका स्वदेश आर्य ने बताया कि बन्दरों को पकडने के लियें आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। सभासदों ने अध्यक्ष महोदय से सभासद के वित्तीय अधिकार को खत्म करने की भी शिकायत की। मा0 सांसद राजेश दिवाकर ने विभिन्न योजनाओं के तहत लगवाये गये 250 नलों की सूची सभी सभासदों को देने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान, ब्लाक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पाण्डेय, अधीशासी अधिकारी लल्लन राम यादव, बृजेश कुमार, रमा दुबे, सभासदगण तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।