हाथरस/सिकन्दराराव। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कोतवाली सिकन्दराराव में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण किया। डीएम ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को तत्काल टीमें भेजकर निस्तारण करने पर बल दिया जायंे।
थाना समाधान दिवस सिकन्दराराव में समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कई मामलों में दोनो पक्षों को बुलाकर तत्काल निस्तारण किया। उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर की अतिक्रमण को हटाने पर विशेष बल दिया जायें। उन्होने कोतवाली में आने वाले फारियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने को कहा। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि फारियादियों को सन्तुष्ट करना ही प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। थाना समाधान दिवस सिकन्दराराव में ग्राम हुसैनपुर के प्रार्थी ने पैमाइश कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने लेखपाल हुसैनपुर बृजेश कुमार से मौके पर जाकर के पैमाइश करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने गत तहसील दिवसों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के भी गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने विभिन्न तहसील दिवसों की शिकायतें थाना दिवस में आने पर लेखपालों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि थाना दिवस तथा तहसील दिवसों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लिया जाये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिकन्दराराव अजुंम बी से ग्राम वार भूमि तथा राजस्व से सम्बन्धित शिकायत का रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कई शिकायतों में शिकायत कर्ता से फोन करके निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। इसके अलावा समाधान दिवस के अवसर पर जाति प्रमाण पत्र, अवैध कब्जा सम्बन्धी शिकायत, रास्ते के प्रकरण, जमीन बटवारा तथा मेड बन्दी की शिकायतें प्राप्त हुई। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सीओं सिकन्दराराव आशीष प्रताप सिंह, लेखपाल, कानूनगों तथा अन्य सम्बन्धी अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय ने कल ग्राम पोरा में हुई कार दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।