हाथरस/हसायन। क्षेत्र की जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला बरी के एक 85वर्षीय बृद्ध के मथुरा जंक्शन स्टेशन से लापता होने के नौ माह बाद भी आज तक कोई अता पता नही चलने से परिजन काफी परेशान हो रहे है।बृद्ध के परिजन शनिवार को कोतवाली में अपनी फरियाद करने के लिए पहुंचें।बृद्ध के परिजनों ने बृद्ध के लापता होने पर उसकी खोजबीन कराए जाने की मांग कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार से की हैं।कल्यान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नगला बरी पटटी देबरी नौ माह पूर्व 30 अप्रैल 2018 को सवाई माधोंपुर जाने के लिए मथुरा टेªन से रवाना हुए थे।मगर कल्यान सिंह न तो सवाई माधोंपुर पहुंचे।न अभी तक गांव बापिस आए है।बृद्ध कल्यान सिंह के गायब होने पर जीआरपी मथुरा जंक्शन में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी।मगर अभी तक जीआरपी मथुरा पुलिस कल्यान सिंह की कोई खोजबीन करते हुए सुराग नही लगा पाई है।शनिवार को कल्यान सिंह के परिजनों ने कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार से बृद्ध का सुराग लगवाए जाने की मांग की।
नौ माह पूर्व गायब हुए बृद्ध का नही चला कोई पता, परिजन परेशान
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।