एटीएम कार्ड से पैसे जमा किए जाने की कहने पर भडके ग्राहक

         शाखा प्रबंधक बोले पढे लिखे लोगो से एटीएम का प्रयोग करने को कहा गया         
हाथरस/हसायन।केन्द्र सरकार व आरबीआई के निर्देश मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के द्वारा उपभोक्ताओ से सोमवार को लेनदेन करने के लिए एटीएम कार्ड का प्रयोग किए जाने की बात कहे जाने पर क्षेत्र के किसान बर्ग के लोग बैंक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोशित होकर नाराजगी जाहिर करने लगे।क्षेत्र के गांव पिछौती, नवीपुर, सहित कई गांवो के किसानो ने कहा कि बैंक कर्मचारी उन्हे नकदी जमा करने के लिए जमा व निकासी फार्म नही दे रहे है।ग्राहको का कहना था कि क्षेत्र में ज्यादातर अनपढ किसान भी मौजूद है।मगर सभी एटीएम का प्रयोग कैसे कर लेगे।बैक प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश जाहिर किया।इस सबंध में शाखा प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि उन्होने ग्राहको से लेटलतीफी से बचने के लिए एटीएम कार्ड से नकदी जमा करने का प्रयोग किए जाने के लिए कहा है।उन्होने बताया कि ग्राहक बैंक में पहुंचते ही जमा निकासी को लेकर शोर करना शुरू कर देते है।अगर उपभोक्ता एटीएम से नकदी जमा करने के लिए प्रयास करेगे।तो उपभोक्ताओ को लाइन में नही लगना पडेगा।बैक प्रबंधक का कहना है कि वह सभी उपभोक्ताओ को निकासी फार्म देते हुए भबिष्य के लिए एटीएम बनवाए जाने की जानकारी दे रहे हैं।मगर ग्राहक बेबजह परेशान हो रहे है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1