Top News

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का हुआ आयोजन

हाथरस/सिकन्दराराव। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जयपाल सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 18 दिसम्बर 2018 को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन मदरसा वीर अब्दुल हमीद सिकन्दराराव में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री जयपाल सिंह द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सलीम अहमद वारसी समाजसेवी सिकन्दराराव द्वारा की गयी। कार्यक्रम में मदरसा नौमानिया सबीलुज़ जफर, मदरसा वीर अब्दु हमीद, मदरसा सना मायनाॅरिटी तथा मदरसा ग़ौसिया पब्लिक स्कूल सिकन्दराराऊ के बच्चों द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अपनी प्रस्तुति दी गयीं तथा कार्यक्रम के समापन पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री महरवान अली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्री क़य्युम अख्तर, मतलूब अहमद इक़रार अल जुनैद अख्तर आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने