आर0बी गौतम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बढार चैराहा सादाबाद में रोजगार मेंलें का आयोजन 20 दिसम्बर को

हाथरस। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजेश्वर सिंह ने बताया है कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकन्दराराव हाथरस द्वारा दिनांक 20 दिसम्बर 2018 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेंलें का आयोजन आर0बी गौतम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बढार चैराहा सादाबाद में कौशल विकास मिशन रोजगार कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। जिसमें लगभग विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियाॅ प्रतिभाग कर रही है। जिसमें आई0टी0आई0 पास, 10 वीं पास, 12 वीं पास एवं उच्च शिक्षा पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। जनपद के ऐसे आई0टी0आई0 पास विभिन्न ट्रैडों (इलैक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, फिटर, वायरमैन, बैल्डर आदि) के अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित रोजगार मेंले में भाग लेने हेतु दिनांक 20 दिसम्बर 2018 की प्रातः 10 बजे उपस्थित हो।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1