हाथरस/हसायन। कस्बा के मौहल्ला कोलियान खुर्द में मंगलवार को बहिन बहनोई के यहंा पर रह रहे एटा जनपद के कुछ युवको ने अपने जीजा के छोटे भाई व उसके अन्य परिजनों के साथ भैस के बेच दिए जाने के बाद उधार किए गए पैसे मांगने को लेकर गाली गलौज मारपीट हो गई।इस घटना के संबध में पीडित ने अपने भाई के रिस्तेदारों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। जितेन्द्र कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी कोलियान खुर्द ने तहरीर देते हुए अपने भाई के सगे सालों को भैस बेंच दिए जाने के बाद उधार चालीस हजार रूपए मांगने पर भाई के सालो ने जितेन्द्र कुमार व उसके अन्य परिजनों के साथ गाली गलौज मारपीट कर डाली।जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को भी सालो के अन्य रिस्तेदारों ने घर पर आकर मारपीट की थी।
भैंस बेचने के बाद पैसो को लेकर मारपीट
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।