हाथरस । नोडल अधिकारी/आई0ए0एस0 विशेष सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 शासन श्री बी0 राम शास्त्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मुख्यमंत्री के विकास कार्यो के प्राथमिकता के बिन्दुओं की समीक्षा बैठक की। उन्होने जोर देकर कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के निर्माण कार्य, जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यो को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने के लिये तबज्जो दी जाये।
नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या के बारे में सभी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होने प्रत्येक विभागों से राजस्व वसूली के लक्ष्य के सापेंक्ष की गयी वसूली की समीक्षा की। उन्होने कहा कि मासिक लक्ष्य को पूरा करके अपने वार्षिक राज्य लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। नोडल अधिकरी ने विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि भूमाफियोें एवं अतिक्रमणकर्ता से किसी भी प्रकार की सहानभूति न रखें। उन्होने सभी कार्यालयाध्यक्षों से प्रतिदिन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण तथा कार्यालय में समयबद्व उपस्थित सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शिकायतो का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाये। जिससें शिकायतो की पुनरावृत्ति न होने पाये।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर से डाक्टरों की उपस्थित, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से दवाओं की उपलब्धता तथा डाक्टरो की उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चिन्हित किये गये गावों को सभी योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिये। उन्होने उपनिदेशक कृषि से मुख्यमंत्री ग्राम में योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से राज वित्त आयोग की धनराशि आचार संहिता लगने से पूर्व समायोजित करने को कहा। उन्होने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहो के गठन के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने समाज कल्याण अधिकारी से वृद्वा एवं विधवा पेंशन के लिये जरूरतमंदों के आवेदन स्वयं से भी करने के निर्देश दिये। उन्होने समस्त अधिकारिओं से कहा कि जरूरत मंद कम्प्यूटर से आॅनलाइन आवेदन करने में सक्षम नही है तो स्वयं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराये। इसी तरह नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, नहरों की शील्ट सफाई, स्वास्थ्य पोषण मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सौभाग्य योजना, नगरीय स्ट्रीट लाइट योजना, अमृत पेयजल योजना, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना, पेंशन योजनाओं तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की। अन्त में उन्होने समस्त विभागों से कहा कि यदि किसी को शासन स्तर की कोई समस्या हो तो उस समस्या अवगत कराये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डा0 रमा श्ंाकर मौर्य ने आश्वस्त करते हुये कहा कि बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन कराया जायेगा साथ ही आईजीआरएस तथा अन्य माध्यम से पाप्त होने वाली शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, एडीएम वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धर्मपाल सिंह, उप जिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सि0राऊ अंजुम बी, उपजिलाधिकारी सासनी नितीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी इक्तदार हुसैन, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, उप निदेशक कृषि एच0 एन0 सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, मंडी सचिव हाथरस रामबाबू शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, एलडीएम, समस्त ईओं, एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।