हाथरस। राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु विकास भवन स्थित सभागार में पेंशनर दिवस आयोजित किया गया। जिसकी जिला विकास अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव द्वारा की गयी।
पेंशनर्स दिवस में जनपद हाथरस के लगभग 49 पेंशनर एवं विभिन्न 28 विभागों के कार्यालयध्यक्ष आहरण वितरण अधिकारी एवं विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी के समक्ष पेंशनरों द्वारा पेंशन सम्बन्धी समस्याएं रखी गयीं। पेंशनर दिवस में गवर्नमेंन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आॅर्गेनाइजेशन एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री अमृत सिंह पौनिया, महामंत्री श्री भंवर सिंह पौरूष, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार पचैरी व अन्य पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद लखनऊ, शाखा जनपद हाथरस के अध्यक्ष श्री हरस्वरूप शर्मा संरक्षक श्री बालकिशन तिवारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री शीलेन्द्र कुमार द्वारा प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपस्थित कार्यालयों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी वस्तु स्थिति के अनुसार कई शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में कार्यवाहक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रांे को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किये जाने हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया। कार्यवाहक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सेवानिवृत कर्मचारी /अधिकारियों के सेवानिवृत्तिक लाभों को संवेदनशीलता के साथ समयान्तर्गत भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आॅर्गनाइजेशन, एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री अमृत सिंह पौनिया एवं उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद लखनऊ, शाखा जनपद हाथरस के अध्यक्ष श्री हरस्वरूप शर्मा द्वारा विचार व्यक्त किये गये। सेवानिवृत श्री प्रभूदयाल दीक्षित ने अपनी कविता एवं दोहों को सुनाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्त में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री शीलेन्द्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर पेंशनर्स दिवस समापन किया गया।
इस मौके पर कोषागार हाथरस कार्यालय से वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री शीलेन्द्र कुमार के साथ कोषाधिकारी श्री दिलीप कुमार सक्सैना, सहायक कोषाधिकारी श्री हरी शंकर जैन, श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार गोयल, श्री अतुल कुमार जैन, श्री अजय गुप्ता, श्री राजवीर सिंह, श्री प्रेम नारायन, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्री राम शंकर, श्री सुनील कान्त शर्मा एवं श्रीमती सपना आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।