तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण करने पर कांग्रेसियों नेआतिशबाजी चला कर तथा ढोल नगाढों के साथ मनाया जश्न

हाथरस/सिकंदराराव। मध्यप्रदेश , राजस्थान एवं छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार के गठन पर तथा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण करने पर स्थानीय कांग्रेसियों ने यशोदा भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी चला कर तथा ढोल नगाढों के साथ जश्न मनाया तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वप्रथम किसानों के कर्ज माफ किये जाने पर कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजी नहीं करती बल्कि जनता से किये वायदों को पूरा करती है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगराध्यक्ष हसीन खां ने की तथा संचालन सोशल मीडिया के लोकसभा काॅर्डीनेटर निखिलवर्ती पाठक ने किया। पीसीसी सदस्य जगतवर्ती पाठक ने कहा कि तीनों राज्यों में जनता ने कांग्रेस की सरकार बना कर यह सिद्ध कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता झूठे, दगाबाज एवं जुमलेबाजों को सत्ता से दूर करने का मन बना चुकी है। शपथ के मौके पर ही जनता से किया गया कर्जमाफी का वायदा पूरा किया गया। इस मौके पर जहीरूद्दीन पीरजादा, नवेद अहमद खांन, अखलाक भारती, शाकिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, तौहीद कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी, बसीम राइन, राजीव शर्मा, माशे अल्ला, डा. मुमताज खां, आतिफ कुरैशी, आदिल कुरैशी, प्रशांत चैहान, देवदत्त उपाध्याय, कृष्णा शर्मा, मयंक उपाध्याय, हर्षमलोनिया, समीर कुरैशी, रिजवान खान, बंटी बघेल, दीपक बघेल, गौरव बघेल आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1