इत्र बनाने को कांस की जड खोदने हरियाणा गए मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

              युवक का शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम                
हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव शांकरपुर से एक व्यक्ति कस्बा के एक इत्र व्यापारी के द्वारा खस खस का इत्र निकालने के लिए कांस की जड खोदने के लिए मजदूरी पर ठेकेदार के साथ गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से युवक के घर पर कोहराम मच गया।युवक की मौत के बाद युवक का शव हरियाणा के झज्जर कोतवाली क्षेत्र में सडक किनारे पडा मिला था।युवक की मौत के बाद परिजन जब कोतवाली झज्जर के लिए पहुंचें।तो कोतवाली में युवक की फोटो लगी हुई देखकर ठेकेदार पर ही युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।युवक का शव गांव पहुंचते ही माहौल करूण कन्दंन हो गया।राजू पुत्र बनवारीलाल निवासी शांकरपुर कस्बा के एक इत्र व्यापारी के ठेकेदार के द्वारा इत्र बनाने के लिए प्रयोग आने बाली कांस की जड की खुदाई के लिए लगाए गए कांटे पर मजदूरी करने के लिए गया था।तभी उसकी संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी।राजू के बडे भाई ने बताया कि उसने अपने भाई से बात किए जाने के लिए कई बार फोन भी किया था।मगर ठेकेदार ने उसके भाई राजू से बात कराने की बजाय यह कहकर टाल दिया गया कि राजू फै्रश होने के लिए गया हुआ है।मृतक राजू के भाई ने बताया कि घटना के संबध में झज्जर में तहरीर दे दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1