हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव नगला मियां स्थित चामंुडा मंदिर के स्थापना दिवस के तत्वाधान में दिल्ली के भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा के शिष्यों के द्वारा भव्य देबी जागरण का आयोजन कल मंगलवार 18 दिसम्बर को किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता व मंदिर महंत अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि मंगलवार 18 दिसम्बर को सुबह दस बजे मंदिर परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर में दिल्ली के चिकित्सको केे द्वारा नेत्र परीक्षण कर दवाऐं बितरित की जाएगी।इस कार्यक्रम का उदघाटन सपा के पूर्व बिद्यायक यशपाल सिंह चैहान व सपा जिला महासचिव तेजबीर सिंह सिसौंदिया के द्वारा किया जाएगा।उन्होने बताया कि चामुंडा मंदिर पर दिव्यांगो के लिए दिव्यांग शिविर का आयोजन करते हुए कार्यक्रम में आने बाले सभी दिव्यांगो को व्हील चेयर का भी बितरण किया जाएगा।कार्यक्रम आयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता ने सभी क्षेत्रीय लोगो से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की हैं।
चामुंडा देवी मंदिर पर कल होगा देवी जागरण,दिव्यांगो को बांटी जाएगी व्हीलचेयर
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।