हाथरस/सासनी। मिजिल्स रूबेला वैक्सीन का टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह टीका नौ महीने से 15 वर्ष की उम्र के सभी बच्चे को जरूर लगवाए, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके। टीकाकरण अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा, जब तक जिले के सभी बच्चों को टीके लगा दिए जाएंगे।
सोमवार को यह बातें सासनी-जलेसर मार्ग स्थित अंजू प्रियंका डिग्री कालेज के निकट किलकारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एएनएम शोभा कुमारी ने बताई उन्होंने बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। जो कि वायरस द्वारा फैलता है। बच्चों में खसरा के कारण विकलांगता असमय मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए रूबेला एक संक्रामक रोग के रूप में प्रभावित ना करें सभी बच्चों को जो 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण से संक्रमित हो जाए तो उसे कंजेनिटल रूबेला सिंड्रोम हो सकता है। जो भ्रूण और नवजात शिशु के लिए घातक हो सकता है। इसलिए बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। सभी अभिभावकों को आमंत्रण करके उनसे टीकाकरण कार्ड पर हस्ताक्षर करवाए। स्कूल में 23 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान नजमा बेगम आशा, पुष्पा देवी आंगनबाडी, तथा प्रधानाचार्य श्रीपाल शर्मा, शिक्षिकाएं रूचि लवानियां ,कामनी शर्मा, एवं भानुप्रिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।