कांग्रेसियों ने शहर में राहुल गांधी संदेश यात्रा निकालकर सात सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। कांग्रेसियों ने शहर में राहुल गांधी संदेश यात्रा निकालकर सात सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संदेश यात्रा के मुख्य संयोजक लोकसभा क्षेत्र बलिया उत्तर प्रदेश के बाबुल सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार के अब तक के लगभग साढे 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जब उनके चुनावी घोषणा पत्र के वायदे पूरे ना हुए हो जब भारतीय जनता स्वयं को छला व ठगा महसूस कर रही हो जब हमारी स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के सपनों का स्वराज संकट में हो तब स्वराज बचाओ अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र बलिया से राहुल गांधी संदेश यात्रा निकाली जा रही है।
जो 27 नवंबर 2018 को बलिया से प्रारंभ हुई और प्रत्येक जिले में होते हुए यह यात्रा 23 दिसंबर को जंतर मंतर पर पहुंचेगी।  इस मौके पर हाथरस के कांग्रेस जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, बीना गुप्ता एडवोकेट, सत्य प्रकाश रंगीला, अविनाश चंद्र पचैरी व तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1