हाथरस/सादाबाद। वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये हाथरस पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में जिले के थाना कोतवाली सादाबाद प्रभारी अनिल कुमार को बड़ी कामयाबी मिली है।
थाना सादाबाद प्रभारी अनिल कुमार ने मुखबिर की सुचना पर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के नगला सिसौन को जाने वाले कच्चे रास्ते से अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के शातिर चोर मूला उर्फ यदुवीर पुत्र रेब कुमार और बोबी पुत्र कालीचरण निवासीगण विधिपुर थाना सादाबाद को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकडे गये अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दोनों शातिर चोरो की निशान देही पर पुलिस ने चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की है। जिन्हे चोरो ने जनपद हाथरस और आसपास के जनपदों से चुराया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।