के0एल0जैन इण्टर कालेज सासनी में खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कल

हाथरस। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह सागर ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खण्ड सासनी में कल 19 दिसम्बर को के0एल0जैन इण्टर कालेज सासनी खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स, बालीवाल, कुश्ती, कबड्डी एवं वैटलिफिटिंग पाॅच विधाओं में किया जाएगा। जिसमें विकास खण्ड के समस्त ग्राम पंचायतों के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकेगा। समस्त आयोजन के प्रभारी जिला व्यायाम प्रशिक्षक बलबीर सिंह मो 0 न0 9634024675 है।इच्छुक बालक एवं बालिका निर्धारित तिथि वा स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1