शादी समारोह से स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे कार सवार
हाथरस/सिकन्दराराव (संदीप पुंढीर)। कस्बा सिकन्दराराव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसमें एक बालिका समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।
जानकारी के अनुसार हाथरस के सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र में गांव पोरा निवासी विचित्र कुमार गुप्ता पूरे परिवार के साथ अकराबाद के हसौना जगमोहनपुर गांव से शादी करके स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पड़ोसी योगेश चला रहा था। शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे जब वह अपने घर लौट रहे थे तभी पोरा जिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अचानक कार बन्द हो गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई। इस दौरान कार में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
इस दौरान चालक योगेश ने साहस कर विचित्र लाल और उसके पुत्र रोहित को बाहर निकाल लिया लेकिन वह अपनी आठ साल की बेटी मुस्कान, विचित्र लाल की पत्नी, पुत्री प्रतीक्षा (21 वर्ष) पुत्र मोहित (26वर्ष) को नहीं बचा सका। ये चारों आग में जिंदा जल गए । बदहवास योगेश ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने गम्भीर रूप से झुलसे विचित्र लाल और उनके पुत्र मोहित को सीएचसी भेजा। जहां से दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रोहित की हालत नाजुक है। शनिवार सुबह उसे दिल्ली भेज दिया गया है। हादसा इतना भयावह था कि कार में बैठे चारों लोग जिन्दा जल गए और उनके शव कार से चिपक गए। घटना स्थल पर हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिया भिजवा दिया है।
हाथरस/सिकन्दराराव (संदीप पुंढीर)। कस्बा सिकन्दराराव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसमें एक बालिका समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।