काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एंव कवि सम्मेलन 30 को

हाथरस। राश्ट्रीय कवि संगम हाथरस के तत्वावधान में संगम के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ एड़वोकेट के 50 वें जन्मदिवस के अवसर पर काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से स्थानींय लक्ष्मी नगर घास की मण्डी स्थित आरएच काॅन्वैन्ट स्कूल में किया जायेगा। जिसमें 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा कवियों का काव्यपाठ कराया जायेगा। प्रत्येक कवि को काव्यपाठ हेतु 5 मिनट का समय दिया जायेगा। जिसमें 1 कविता तत्काल दी गयी समस्या पूर्ति पर आधारित होगी। तथा शेष काव्यपाठ स्वेच्छा पर आधारित होगा। प्रथम विजेता को 1001 रूपये, द्वितीय को 501 तथा तृतीय स्थान लाने वाले को 251 रूपये का पुरूष्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम जिला सह संयोजक देवेश सिसोदिया ने देते हुये बताया कि 28 दिसम्बर तक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा कवि उक्त व्हाट्स ऐप न0 पर 9760324353 अपना रजिस्ट्रेशन करा दें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1