लघु उद्यम स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण हेतु कैम्प का आयोजन 8 अगस्त को

हाथरस। जिला नगरीय विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी ने बताया है कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघटक स्व रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद् हाथरस के बेरोजगार व्यक्ति लघु उद्यम स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण हेतु कैम्प का आयोजन नगर पालिका परिषद हाथरस में दिनांक 08 अगस्त 2018 से 10 अगस्त 2018 तक किया जा रहा है। ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड दिखाकर आवेदन प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त शहरी आजीविका केन्द्र के द्वारा जनपद हाथरस के बेरोजगार युवक/युवतियाॅ रोजगार हेतु मात्र 200 रूपये में अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण हेतु आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड, बैंक पास बुक, तीन फोटो एवं अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र साथ लाकर पंजीकरण करा सकते है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत जो आवासविहीन पात्र व्यक्ति वंचित रह गए है ऐसे शहरी निवासी आवास हेतु अपना आवेदन कर सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1