Top News

बिजली के तारों से पुलिस चोकी और मन्दिर में लगी आग

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र में बनी लाला का नगला चोकी और उसके करीब बने पथवारी मन्दिर में बिजली के शोर्ट शर्किट से आग लग गयी। आग में मन्दिर के साथ लाला का नगला पुलिस चोकी का तमाम सामान जल कर खाक हो गया। सूचना के घण्टों बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हाथरस की लाला का नगला पुलिस चोकी के उपर से जा रही विद्धुत लाइन में हुये शॉर्टशर्किट से आग लग गई आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पुलिस चोकी व मन्दिर में रखा लाखों रूपए कीमत का सामान जल कर राख हो गया। लाला का नगला निवासियों का कहना है कि हिन्दू मुस्लिमों ने मिल कर आग पर काबू पाया। सूचना के घण्टों बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया। इस आग में चोकी के पास लगे दो ट्रांसफार्मर भी जल कर खाक हो गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने