Top News

पेड पर युवक का शव लटका मिलने से मची सनसनी

हाथरस/चंदपा। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में पेड से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस व सादाबाद पुलिस मोके पर पहुँची और सीमा विवाद में उलझी रही। जानकारी के अनुसार चंदपा कोतवाली के गाँव अल्हैपुर निवासी युवक इमरान का शव गाँव से बाहर पेड से लटका मिला सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस व सादाबाद पुलिस मोके पर पहुँची मगर सीमा विवाद में उलझ गई कई घंटे के बाद सादाबाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्ट मार्टम को भेजा। परिवार वाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले गाँव से  मुस्लिम समाज की लडकी भाग गई जिसके चलते लडकी के परिवार के लोगों ने युवक से मारपीट की व युवक का मोबाईल छीन लिया जब सुबह ग्रामीण शौच के लिये गये तो युवक को पेड से लटका पाया। पुलिस ने युवक इमरान के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने