Top News

भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में धूम धाम से मनाया वार्षिकोत्सव

संस्कार और अनुशासन युक्त शिक्षा से ही व्यक्ति बनता है महान - जयपाल सिंह चैहान

हाथरस/सिकंदराराव। नगर के रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में सत्र समापन पर धूम धाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय एंव त्रतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरूष्क्रत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा से पधारे प्रोफेसर डा0 अनिल गहलौत ने की। तथा संचालन प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में सरंक्षक के रूप में एटा से पधारे प्रोफेसर डा0 राकेश सक्सैना तथा मुख्य अतिथि जयपाल सिंह चैहान, विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह चैहान व जयपुर से पधारे रूपेन्द्र सिंह चैहान सहित सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर एंव प्रतीक चिन्ह भैंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जहाॅ बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को मुख्य अतिथि के साथ मिलकर पुरूष्क्रत करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और अनुशासन व्यक्ति को श्रेष्ठता की कतार में खड़ा करता है। और मनुष्य साधारण मनुष्य न रहकर महापुरूषों की श्रेणी में आ जाता है। जितेन्द्र चैहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के सर्वागींड विकास में सहायता मिलती है।
अध्यक्षता कर रहे डा0 अनिल गहलौत ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन की अत्यन्त आवश्यकता होती है। अनुशासन और संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया, प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव व टोडी सिंह गौतम ने समस्त स्टाफ को और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों केा पीत पट्किा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दुष्यन्त चैहान, भानू, बलवीर सिंह पौरूष, विवेकशील राघव, विमल उपाध्याय, रिंकू यादव, रघुवीर सिंह, पंकज यादव, सुभाष यादव, नरेन्द्र नागर, ऋषि सिसोदिया, मुनी सिसोदिया, दीपक चैहान, ज्ञानी, कमलेश पुण्ढ़ीर, शिल्पी, प्रियंका, ममता शर्मा, नुजहत जहाॅ, प्रीती, ममता कुमारी, पूजा, सुमन आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने