Top News

सादगी के साथ मनाया गया बी0के0 शान्ता बहिन का जन्मदिन

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय की हाथरस में ब्रह्माकुमारीज मार्ग, आनन्दपुरी कालोनी स्थित सहज राजयोग प्रषिक्षण केन्द्र पर समर्पित सहज राजयोग षिक्षिका बी0के0 षान्ता बहिन का जन्मदिन सादगी के साथ स्थानीय ब्रह्माकुमारी बहिनों द्वारा मनाया गया।
बी0के0 षान्ता बहिन के पिता कैप्टन बी0के0 अहसान सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं। बी0के0 षान्ता बहिन ने समाज की न केवल आध्यात्मिक बल्कि अनेक प्रकार की  सामाजिक सेवाओं में अपनी भूमिका अदा की है।
नई दुनिया के लिए नया ज्ञान की प्रातःकालीन राजयोग कक्षा में ईष्वरीय महावाक्यों द्वारा सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि षिव बाबा कहते हैं मीठे बच्चे जीते जी मरजीवा बनो, हम अषरीरी आत्मा हैं, यही पहला पाठ अच्छी तरह से रोज पक्का करते रहो तो अपार खुषी रहेगी और सारे दुःखों से मुक्त हो जायेंगे। सम्पूर्ण समर्पण का भाव स्पश्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सब मेरा मेरा समाप्त कर ट्रस्टी होकर घर-बार की संभाल करना ही समर्पण होना है। इस अवसर पर प्रातःकालीन ब्रह्मावत्स उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने