Top News

डा. अम्बेडकर शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

हाथरस। भारतीय संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष पंकज प्रेमाकर ने बताया है कि 16 अप्रैल को संत आश्रम बगीची सीयल खेडा से निकलने वाली प्रत्येक वर्ष की भांति शोभायात्रा को चार चांद लगाने के लिए विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध बैण्डों की बुकिंग कर दी गई है। इसी तरह आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि शहरों से अनेक दलित महापुरूषों की आकर्षित झांकियां बुक करायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कई अखाडे, पटाबनेटी, जूडो कराटे, भजन मण्डली भी बुक करायी जा रही है।
शोभायात्रा अध्यक्ष पंकज प्रेमाकर ने बताया कि स्थानीय मौहल्लों से शोभायात्रा और प्रभातफेरी के लिये जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें अम्बेडकर अनुयायी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष डा. अम्बेडकर अनुयायियों की भावनायें शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की हैं। प्रशासन को शोभायात्रा की भव्यता की जानकारी दे दी गयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने