Top News

ओबर व्रिज के निर्माण के लिये छिड रही श्रेय की होड को अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल ने वताया दुर्भाग्यपूर्ण

हाथरस। अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल ने हाथरस ओबर व्रिज के निर्माण के लिये छिड रही श्रेय की होड को लेकर हो रही व्यानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण वताया है सेवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीब उपाध्याय ने अपने पत्रों के संकलन से  2 पत्रों को प्रेस को जारी किया जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय को दिनांक 20 08 2014 व 16 02 2016 को लिखे तथा जिसकी प्रति तथा ज्ञापन भी स्वयं सांसदजी को सोंपा था इन पत्रों में हाथरस ओवर व्रिज निर्माण तथा हाथरस को एन सी आर में लेने सहित प्रमुख टेनों के हाथरस के स्टेशनों पर  ठहराव की मांग रखी थी। अफसोस जाहिर करते हुए सेवा मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि जब भवन वन जाता है तो नींव की ईंट दिखाई कहां देती हैं। दुख की बात है कि सामाजिक संगठन कार्य करते हैं पर सेहरा बंधवाने के लिये कोई और ही आगे आ जाते हैं जिनके दूर दूर तक नामो निशान नहीं होते। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने