हाथरस/सासनी। अलीगढ से सासनी की ओर आ रही एक प्राईवेट बस सामने चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में खेत में घुस गई। जिसमें कई यात्री चुटैल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को लोगों की मदद से बाहर निकलवाकर उपचार के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार एक प्राईवेट बस करीब पचास सवारियों को लेकर सासनी की ओर आ रही थी। जैसे ही बस गांव समामई के निकट पहुंची वैसे ही सामने एक वाहन आ गया। चालक ने जिसे बचाने का प्रयास किया तो बस असंतुलित होकर एक खेत में घुस गई। जिससे बस में बैठे यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर खेतों में काम कर रहे किसान एवं राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी के गंभीर होने की खबर नही थी।
प्राईवेट बस खेत में घुसी, कई यात्री चुटैल
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।