हाथरस/मुरसान। सादाबाद रोड नगला धर्मा गांव के निकट एक पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक लड़की को रौंद दिया । जिसमें सात वर्षीय आश्का पुत्री गुड्डू निवासी गांव खड़ूपुरा थाना बल्ला अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में लोग घायल लड़की को लेकर अस्पताल गए। वहां पर डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि लड़की की एक आंख खराब हो गई है। यह बात सुनकर लड़की के पिता बेहोशी हालत में हो गए। बताया जाता है कि लड़की के पिता गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। यह लोग अपनी रिश्तेदारी नगला धर्मा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार की दोपहर को यह घटना उनकी लड़की के साथ हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया है।
पिकअप ने सड़क पार कर रही लड़की को रौंदा
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।