सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष का हुआ आकस्मिक निधन, क्षेत्र में दौडी शोक की लहर

- हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस । सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष का आकस्मिक निधन हो गया। बीते बुधवार को गिरने के कारण उनकी हड्डी टूट गयी थी। मुकेश पौरुष के परिजन उन्हें आगरा में उपचार को ले गए थे। जहां एनेस्थीया देने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गयी और आज उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। सांसद प्रतिनिधि की मौत की खबर से क्षेत्र में कोहराम सा मच गया। उनके घर पर भारी मात्रा में उनके समर्थक इकट्ठे हो रहे हैं दादनपुरा के रहने वाले 46 वर्षीय सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष बहुत व्यवहार कुशल थे और सभी का सम्मान करते थे। क्षेत्र के राजनेता और प्रमुख लोगों का परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है। वहीं परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1