हिन्दू जागरण मंच, युवा वाहिनी, वीरांगना वाहिनी की संयुक्त बैठक हुई संपन्न, 2 दर्जन नए पदाधिकारी घोषित

हाथरस। हिंदू जागरण मंच की आर्य समाज मुरसान द्वार में बैठक हुई। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामवीर शर्मा, प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य,जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, विभाग संयोजक संजय सिन्हा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष आशा ठाकुर मंचासीन थीं। आरएसएस के नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ने कहा कि 17 मार्च को होने एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर होने वाले राष्ट्र चेतना कार्यक्रम में गणवेश में भाग लें। मंच के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता होनी चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. रामवीर शर्मा ने कहा कि देश और राष्ट्र विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए हिंदू जागरण मंच के कार्य को और बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को योग्य बनाने के लिए 13 से 15 अप्रैल तक बदायूं में ब्रज प्रांत का अभ्यास वर्ग होगा। प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि 18 मार्च को हिंदू नववर्ष चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर भव्य कार्यक्रम होंगे।जिले के कार्यकर्ता हिंदू नववर्ष को धूमधाम से मनाएं। जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने मंच की युवा वाहिनी के जिला महामंत्री पद पर गगन सेंगर, जिला उपाध्यक्ष सोनू अग्निहोत्री को मनोनीत किया। युवा नगर इकाईअध्यक्ष पद पर विजय पंडित को महामंत्री,राजीव प्रताप सिंह,शिवम शर्मा, विवेकगुप्ता, धर्मेद्र कुमार सभी उपाध्यक्ष,राहुल शर्मा मंत्री, मनोज सोनी संपर्क प्रमुख ,भुवन पंडित प्रचार प्रमुख ,मुकुल राना सोशल मीडिया प्रमुख ,अजय चैधरी बेटी बचाओ प्रमुख बनाए गए हैं द्य हिंदू जागरण मंच में नगर उपाध्यक्ष कुलदीप वाष्णेय,नगर संपर्क प्रमुख विजय वर्मा, प्रचार प्रमुख विनोद परमानंद, सहप्रचार प्रमुख कुमार, नगर मंत्री पद पर मोरमुकूट वर्मा को मनोनीत किया गया है । वीरांगनावाहिनी की जिला इकाई में जिलामहामंत्री सपना प्रेमी उपाध्यक्ष पद पर गीता सिंह, दुर्गेश वार्षीय ,अलका गौतम मंत्री पद पर सरिता बघेल ,रेनू कश्यप ,राधा यादव, नगर इकाई में उपाध्यक्ष पद पर नीतू कश्यप ,शांति कश्यप, ओमवती कुशवाहा , मंत्री जशोदा देवी व लक्ष्मी देवी को मनोनीत किया। बैठक में सुनील शर्मा, नरेंद्रप्रेमी, नीरज गुप्ता,रामानुज कौशिक,राजू राना,गोविंदा पहलवान, विनोददिवाकर,हितेश गोस्वामी,कमल अग्रवाल, पंकज पंडित आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1