अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं को किया गया सम्मानित

हाथरस।  जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनकी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने, जाने अनजाने में महिलाओं के प्रति पक्षपात न करने, महिलाओं को नेतृत्व का समान अधिकार दिलाने, महिलाओं के योगदान का सम्मान करने तथा रूढिवादी परंपराओं को उदार एवं लचीला बनाने के लिये आवाहन किया।
अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नें छात्राओं एवं महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर बधाई दी। तथा सम्बोधित करतें हुए कहा कि हम अपने घरों में नारी की पूजा मां सरस्वती, मां दुर्गा तथा अन्य देवियों के रूप में करते है। अतः हमें समाज में नारी की प्रति अपने नजरिये को बदलना होगा। समाज में लिंग अनुपात में पुरूषों के मुकाबलें महिलाओं की कमी पर चिन्ता जतातें हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गिरतें हुए लिंग अनुपात के कारण दूसरों राज्यों में जाकर शादी करनी पडती है। महिलाएं समाज की आधी अबादी का हिस्सा रखती हैं। अतः जब आधी आबादी पीछे छूट जायेगी तो देश का उत्थान कभी नही हो सकता है। उन्होने कहा कि इस सेवा में आने पर इस समस्या को नजदीक से जानने का अवसर मिला। पुरूष प्रधान समाज में अमीर, गरीब सभी के घरों में महिलाओं के प्रति भेदभाव देखने को मिलता है। दहेज प्रथा ने इस समस्या को और भी गम्भीर बना दिया है। परन्तु हमें इस समस्या को समाज से हटाना होगा। इसके लिए हम आप को आगे आना होगा साथ ही अपने सोच में बदलाव लाना होगा तभी देश का उत्थान सम्भव हो सकता है। उन्होने कहा कि महिलाओं ने अनेको क्षेत्रों में नई बुलन्दियों को छुआ है। अपने जनपद की अनीता चैधरी ने कई दौड प्रतियोगिताओं को फतह किया है। इसी तरह अनेक लडकियों ने अपने अपने क्षेत्र में ऊॅचा मुकाम हासिल किया है। उन्होने कहा कि हमारा जनपद महिला अधिकारियों के मामलें में धनी है। चाहे पुलिस विभाग, विकास विभाग तथा राजस्व विभाग में कई महिलायें अधिकारी के पद की शोभा बढा रही है। हमारा दायित्व है कि छात्राओं को प्रतिभा को निखारा जायें तथा समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया जाये। उन्होने उपस्थित छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
    नोडल अधिकारी जनपदीय/निदेशक द्विव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अनूप कुमार यादव ने कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है परन्तु अभी उस स्तर तक नही हुआ है। उन्होने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत कियें गये लघु नाटक की प्रशसा करतें हुए कहा कि इस नाटक के द्वारा छात्राओं ने समाज की ज्वलंत मुद्दे को उठाया है। बेटी बचाओं बेटी पढाओं विषय हमारें प्रधानमंत्री का सबसे पसन्दीदा विषय है। सभी छात्राओं को शिक्षा का अवसर अवश्य मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारीगण बहुत महत्वपूर्ण पद पर है। अतः सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न योजनाओं को सही ढंग से लागू करना सुनिश्चित करें जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुचें। हमारा कर्तव्य है कि हम लोग मिलकर ऐसा समाज बनायें जिसमें सभी लोगो को समान अवसर प्राप्त हो सके।
       कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कुछ छात्रों ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से उन्होने समाज में कन्या भ्रूण हत्या, बेटी को शिक्षा के अवसर तथा लिंग परीक्षण रोकने के लिए सन्देश दिया। इस अवसर पर राजस्थान के झुझनू में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को छात्रों को दिखाया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के महिला अधिकारिओं तथा छात्राओं को शाल तथा प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया।
     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विद्यायलय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0 पी0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
     इसके पश्चात जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह तथा नोडल अधिकारी जनपदीय/निदेशक द्विव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अनूप कुमार यादव ने जिला महिला चिकत्सालय में आज अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन्म लेने वाली अनेको बच्चियों को बेबी जाॅनसन किट, मिठाईया तथा फूलों के गुलदस्तें देकर बधाई दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1