हाथरस । मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं समान्य वर्ग तथा पिछडा वर्ग के गरीब ब्यक्ति के पुत्री हेतु शादी अनुदान योजना के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की शादी अनुदान योजना के तहत कुल प्राप्त 445 आवेदन में से अभी तक कुल 243 लाभार्थिओ का चयन शासन स्तर से किया गया है। जिसमें नगरीय क्षेत्र के 32 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 211 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। इस योजना में गरीबी रेखा के नीचे के पात्र लाभार्थियों को आनलाइन फार्म रजिस्टेªशन पर पहले आओ पहले पाओ के तहत चयन किया गया है। जिसमें से लाभार्थियों के चयन में विधवाओ की पुत्रियों, विकलांग के पुत्रिओ को वरीयता दी गयी है। उन्होने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के कुल 179 लाभार्थी को 35 लाख 80 हजार तथा समान्य वर्ग के कुल 64 लाभार्थी को 12 लाख 80 हजार रू0 की धनराशि प्राप्त हुयी है।
मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शादी अनुदान योजना के बृहद स्तर प्रचार प्रसार किया जाये। जिससे समाज के निर्बल तथा गरीब लोगो को इसका लाभ दिया जा सके। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाये की किसी अपात्र को इस योजना का लाभ न प्राप्त हो सके। योजना का क्रियान्वयन ही महत्पूर्ण भूमिका अदा करता है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी ब्रजेश राठौर, जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, अन्य समस्त सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।