बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के सफल संचालन हेतु जिला टास्क फोर्स एवं अन्य विभागीय अधिकारिओं के साथ योजना की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में की।
    मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बेटी सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी। उन्होने बालिकाओं तथा महिलाओं को अपने मौलिक अधिकारों एवं कानूनी सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक एवं संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार आगामी 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु चर्चा कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में बाल लिंग अनुपात तथा शिशु लिंग अनुपात बढाने के लिये पीसी एण्ड पीएनडीटी धारा को जनपद में अधिक सक्रिय करना सुनिश्चित किया जाये। लिंग अनुपात बढाने के लिये प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता एवं संवेदनशीलता हेतु बैठको, रैली के माध्यम से  प्रचार प्रसार किया जाये।
    उन्होने कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं के तहत बलिकाओ को शिक्षित तथा जागरूक किया जाना है जिससे बाल विवाह का समापन, युवा बालिकाओ में गर्भधारण कि आयु बढाकर मातृ मृत्यु दर में कमी, शिशु मृत्यु दर में कमी, सन्तुलित शिशु लिंग अनुपात, आर्थिक स्वतं़त्रता आदि शामिल है। अतः शिक्षा बालिका को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण सूचक है ताकि वे आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक स्वतं़त्रता के साथ अपना जीवन बिताये। गांव में प्रचार प्रसार के लिये आशाओ, आंगनवाडी कार्यक़ित्रयों के लिये जागरूक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाये। इसके अलावा स्वैच्छिक, सामाजिक संस्थाओं, समाज सेवियों, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थायों तथा नेहरू युवा केन्द्र एनसीसी एवं एसएमएस के सहयोग से जनपद में रैलियां, नुक्कड-नाटक, गोष्ठिया आदि के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सदभावना तथा सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु कार्यक्रमो का आयोजन किया जाये। बालिकाओ को शतप्रतिशत विद्यालय जाने के लियें तथा विद्यालयो में शैक्षिक गुणवत्ता व सम्बंधी सुविधायें बढाने पर प्रयास किया जाये। उन्होने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा तभी सफल हो सकता है जब सामान्य लोगो की मानसिकता में परिवर्तन होगा। उन्होने ने कहा कि आगामी 08 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूलो तथा अन्य सामाजिक जगहो पर प्रभात फेरी जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। साथ ही इन कार्यक्रमों का उद्वघाटन जिलाधिकारी महोदय अथवा जन प्रतिनिधियों से कराया जाये। जिससे समाज में बेटी के प्रति सकारात्मक संदेश पहुचे।
      इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाघ्याय, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी ब्रजेश राठौर, जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह तथा अन्य समस्त सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1